फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब, हरियाणा में फैला है आरोपी का नेटवर्क

Mon, 20 Jul 2015 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सिटी डबवाली (हरियाणा) पुलिस ने स्टिंग ऑपरेशन कर भ्रूण की लिंग जांच करने के आरोप में गिरफ्तार किए डॉक्टर को जुडीशियल मजिस्ट्रेट डबवाली की अदालत में पेश किया। सरकारी पक्ष की अर्जी पर अदालत ने पूछताछ के लिए आरोपी डॉक्टर का दो दिन के पुलिस रिमांड दे दिया।
विज्ञापन


थाना सिटी डबवाली प्रमुख सब इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि स्टिंग ऑपरेशन के दौरान भ्रूण की लिंग जांच करने के आरोप में  गिरफ्तार मोगा रेलवे रोड स्थित लुधियाना बवासीर अस्पताल के संचालक डॉ सुनीत मित्तल का पंजाब के अलावा हरियाणा में भी बड़े स्तर पर नेटवर्क है।

उन्होंने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में डॉ. सुनीत मित्तल ने उसके साथ गिरफ्तार किए गए जिला सिरसा में पड़ते थाना ओडा के अंतर्गत गांव घुक्कांवाली में क्लीनिक चलाने वाले उसके दलाल डॉ. जगदीश गोदारा के अलावा इस क्षेत्र के और भी कई डॉक्टरों और दलालों के जरिये भ्रूण की लिंग जांच करने की बात मानी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान हरियाणा क्षेत्र के अलावा पंजाब के दलालों की सूची पंजाब पुलिस को भेजने के बारे सीनियर अधिकारियों से मीटिंग बाद फैसला लिया जाएगा।

गौरतलब है कि थाना सिटी डबवाली पुलिस ने हरियाणा सेहत विभाग की टीम ने मोगा रेलवे रोड स्थित लुधियाना बवासीर अस्पताल पर बीते रविवार को छापा मारकर संचालक डॉ. डा सुनीत मित्तल को भ्रूण की लिंग की जांच करते रंगेहाथ गिरफ्तार किया था।

यह डॉक्टर लंबे समय से दलालों के जरिये कन्या भ्रूण की जांच कर 13 से 20 हजार रुपये वसूल करता था। इस डॉक्टर की राजनीतिक पहुंच के कारण सेहत विभाग और पुलिस ने आंखें बंद कर रखी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें