फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से कंपकंपाया पंजाब: कोहरे के साथ चली शीत लहर से बढ़ी ठिठुरन, अगले चार दिन भी नहीं मिलेगी राहत

Fri, 26 Dec 2025 08:01 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

मौसम विभाग के मुताबिक 31 दिसंबर तक ठंड से राहत नहीं मिलेगी। अगले चार दिन तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जाएगी। प्रदेश में आदमपुर सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में ठंड का असर और तेज हो गया। राज्य के कई हिस्सों में गुरुवार को घने से बेहद घना कोहरा छाने के साथ शीत लहर चली जिससे लोगों की ठिठुरन बढ़ गई। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में औसतन 1.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

पटियाला का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया जबकि बठिंडा का न्यूनतम तापमान भी औसत से कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 31 दिसंबर तक ठंड से राहत नहीं मिलेगी। अगले चार दिन तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


पंजाब में प्रदेश में आदमपुर सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया। फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री, बठिंडा में 5.0 डिग्री (सामान्य से 0.5 डिग्री कम), अमृतसर में 5.7 डिग्री, गुरदासपुर में 5.5 डिग्री, लुधियाना और पटियाला में 6.4 डिग्री, पठानकोट में 6.7 डिग्री और एसबीएस नगर में 7.0 डिग्री दर्ज किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें