फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 को शहरी क्षेत्रों में 389 सेवा केंद्रों में होंगी सेवाएं शुरू

Tue, 26 Jul 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
विज्ञापन
पटियाला में मंगलवार को सेवा केंद्रों का मुआयना करते मुख्य सचिव सर्वेश कौशल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 लोगों को उनके घरों के नजदीक जरूरी सेवाएं मुहैया कराने के लिए सरकार की ओर से 29 जुलाई को पहले चरण तहत राज्य भर में शहरी क्षेत्रों में 389 सेवा केंद्रों की शुरुआत की जा रही है।
विज्ञापन


दूसरे चरण में देहाती क्षेत्रों में बनाए 1758 सेवा केंद्र शुरू कर दिए जाएंगे। यह जानकारी मंगलवार को यहां पंजाब के मुख्य सचिव सर्वेश कौशल ने पटियाला में माडल टाउन और आईटीआई नजदीक स्थित सेवा केंद्रों का मुआयना करने के मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। 
उन्होंने बताया कि आज पंजाब के सभी जिलों में इन सेवा केंद्रों का मुआयना करने के लिए विशेष टीमें भेजी गई हैं।

साथ ही बताया कि 29 जुलाई को इन 389 शहरी सेवा केंद्रों में पहले हफ्ते सुविधा केंद्रों वाली सेवाएं मुहैया कराई जाएंगी और अगले सात दिन में 62 सेवाएं प्रदान की जाएंगी। एक महीने के बाद इन सेवा केंद्रों में सेवाओं की गिनती बढ़ाकर 300 कर दी जाएगी। इससे अब सरकारी दफ्तरों में काम कराने के लिए लंबी कतारों का युग खत्म हो जाएगा। इन सेवा केंद्रों में काम कराने के लिए आने वाले नागरिकों को टोकन नंबर मिलेगा और वह एसी इमारत में अपना आने पर संबंधित काउंटर पर सेवाएं हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन


इन सेवा सेंटरों को सभी अति आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। जिले के शहरी क्षेत्रों में 31 सेवा केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने राजपुरा सेवा केंद्र का भी दौरा किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें