फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अन्य प्रदेशों के मुकाबले सस्ती है बिजली’

Wed, 27 Apr 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
मंडी गोबिंदगढ़ में व्यापारियों को स्मार्ट कार्ड बांटते शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने बुधवार को कहा कि पंजाब की इंडस्ट्री में बिजली दर अन्य राज्यों के मुकाबले काफी कम है। प्रदेश सरकार इंडस्ट्री को  24 घंटे बिजली की सप्लाई दे रही है। फिर भी अगर उद्यमियों को बिजली महंगी लग रही है तो वह सीएम प्रकाश सिंह बादल के ध्यान में ये बात लाएंगे। डॉ. चीमा मंडी गोबिंदगढ़ में छोटे लोहा कारोबारियों को भगत पूर्ण सिंह सेहत बीमा योजना के तहत कार्ड बांटने आए थे।
विज्ञापन


चीमा ने कहा कि  पंजाब देश का पहला राज्य है, जहां सरकार ने प्रीमियम की रकम अदा करके छोटे व्यापारियों, किसानों, नीले कार्ड धारकों, मजदूरों और सरकारी मुलाजिमों के लिए मुफ्त सेहत बीमा स्कीम लागू की है। चीमा ने कहा कि इससे 50 हजार रुपये तक का मुफ्त इलाज की सुविधा समेत परिवार के मुखी की मौत पर 5 लाख का बीमा दिया जाएगा। आग से नुकसान होने पर दुकानदारों को 5 लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा। अकेले फतेहगढ़ साहिब में 5686 व्यापारियों को इस स्कीम का लाभ मिलेगा।  

एक सवाल के जवाब में चीमा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं का पंजाब के पानी के मुद्दे पर कोई स्टैंड नहीं है। चीमा ने कहा कि कांग्रेसियों की तरफ से मौजूदा पंजाब सरकार को कर्ज से लदी कहना सरासर गलत है। हमारी सरकार ने विकास के लिए ही कर्ज लिया है।  कांग्रेस के पांच वर्ष में कार्यकाल में कर्ज की दर 40 प्रतिशत से भी अधिक थी, जबकि पिछले 9 सालों में अकाली-भाजपा की सरकार की कर्ज लेने की दर 30 प्रतिशत से भी कम रही है। 
विज्ञापन


इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर कमलदीप सिंह संघा, शिअद हलका इंचार्ज दीदार सिंह भट्टी, जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह लिबड़ा, हलका इंचार्ज जगदीप सिंह चीमा, गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना, जिला परिषद् चेयरमैन बलजीत सिंह भुट्टा, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, यूथ  नेता अजय सिंह लिबड़ा, स्टील चैंबर अध्यक्ष मनमोहन सिंह मांगट, शिअद व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष भारत भूषण जिंदल, प्रदेश व्यापार मंडल अध्यक्ष ओपी गुप्ता, ब्राह्मण सभा प्रधान देवी दयाल पराशर मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें