फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबे में ‘आप’ का वजूद नहीं: सुखबीर

Sun, 03 Apr 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़
विज्ञापन
रोपड़ में सड़क का नींव पत्थर रखने के दौरान लोगों के साथ मौजूद उप मुख्यमंत्री सुखबीर ‌स‌िंह बादल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को कहा कि आम आदमी पार्टी का पंजाब में कोई अस्तित्व नहीं। टोपी वाले केजरीवाल पंजाब के लिए लोगों के दर्द से कोसों दूर हैं। पंजाब के लोग उन्हें मुंह नहीं लगाएंगे। यहां के लोगों ने हमेशा बाहर के व्यक्तियों को मुंह तोड़ जवाब दिया है। उपमुख्यमंत्री रोपड़ विधान सभा हलके के ब्लाक नूरपुरबेदी के गांव गोचर में 18 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत के साथ श्री सतगुरु ब्रह्मसागर भूरी वाले मार्ग का नींव पत्थर रखने के लिए आयोजित समागम में बोल रहे थे। 
विज्ञापन


नींव पत्थर रखने के बाद उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब देश का पहला सूबा है, जहां प्रमुख मार्गों पर यातायात को आसान बनाने के लिए पुल और 95 प्रतिशत रेलवे फाटकों पर ओवरब्रिज का निर्माण किया गया है। उन्होने बताया कि श्री सतगुरु ब्रह्मसागर भूरी वाले मार्ग को चौड़ा और मजबूत करने का काम 4 महीनों के अंदर मुकम्मल कर लिया जाएगा। इससे करीब 40 गांवों को सीधे तौर पर लाभ होगा। बादल नेॉकहा कि रोपड़ से फगवाड़ा तक की सड़क को चार मार्गी करने पर दो हजार करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। बंगा से श्री आनंदपुर साहिब और माता नैना देवी तक की 18 फुट सड़क को 33 फुट करने पर 600 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 

उद्योग मंत्री मदन मोहन मित्तल ने कहा कि इस सड़क को चौड़ा और मजबूत करने के लिए लोगों की लंबे समय से मांग थी। शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत ससिंह चीमा ने कहा कि  62 करोड़ रुपये की लागत के साथ झज्ज से रोपड़ तक की सड़क को चौड़ा करने का काम शुरू किया गया है। नूरपुर से बुंगा साहिब तक की सड़क की मुरम्मत पर 10 करोड़ खर्च किये गए हैं। उन्होने बताया कि इस इलाकों के गाँवों को साफ पानी मुहैया करवाने के लिए 27 करोड़ रुपये और सिंघपूरा आईटीआई की इमारत पर 5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस मौके आप और कांग्रेस पार्टी को छोड़कर गांव रौली और झिंजड़ी के दो दर्जन लोगों ने अकाली दल का दामन थामा। सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा, स्वामी चेतना नंद भूरी वाले, एसजीपीसी अमरजीत सिंह चावला ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके लोक निर्माण मंत्री जनमेजा सिंह सेखो, मुख्य संसदीय सचिव चौधरी नंद लाल, डिप्टी कमिश्नर करनेश शर्मा, एडीसी सुरभी मलिक, एसएसपी वरिंदरपाल सिंह, स्वामी दर्शन दास जी, पूर्व मंत्री बीबी सतवंत कौर संधू, बीबी जगमीत कौर संधू, परमजीत सिंह लक्खेवाल, परमजीत सिंह माकड़ नगर काउंसिल प्रधान मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें