संगरूर के बड़ा चौक में भूख हड़ताल पर बैठे बच्चों के अभिभावक।
- फोटो : अमर उजाला
निजी स्कूलों की मनमानियों और बच्चों के अभिभावकों पर डाले जा रहे फीसों के अतिरिक्त बोझ के खिलाफ अभिभावकों ने संघर्ष का बिगुल फूंकते हुए भूख हड़ताल शुरू कर दी है। रविवार को शुरू की गई भूख हड़ताल पर बैठे एडवोकेट नरेश जुनेजा, रॉकी बंसल, किक्की धीमान ने कहा कि प्रशासन के आदेशों के बावजूद निजी स्कूल अपनी मनमानियां करने से बाज नहीं आ रहे हैं। स्कूलों द्वारा बच्चों के अभिभावकों पर पहले की तरह अतिरिक्त फीसें वसूलने का सिलसिला जारी है। आखिरकार अभिभावकों को भूख हड़ताल करने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा कि जब तक निजी स्कूलों की मनमानियां बंद नहीं होंगी वह संघर्ष को जारी रखेंगे। मौके पर राज कुमार सोहियां, गुरप्रीत मदान, तरसेम कालड़ा, चरणजीत चन्नी, इंदरपाल सीबिया, दीपक गोयल, कुलदीप कुमार, अवतार सिंह, गुरसेवक सिंह मौजूद थे।