फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईमानदार अफसरों को सियासी दखलंदाजी का डर नहीं होता : डीसी

Fri, 10 Jun 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
विज्ञापन
पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को आयोजित समागम में डीसी रामवीर सिंह को सम्मानित करते वीसी डा. जसपाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाबी यूनिवर्सिटी के आईएएस ट्रेनिंग सेंटर में शुक्रवार को डीसी रामवीर सिंह सेंटर में आईएएस और पीसीएस परीक्षाओं के लिए कोचिंग ले रहे स्टूडेंट्स के रूबरू हुए।
विज्ञापन


इस मौके पर डीसी ने कहा कि एक अच्छा अफसर अपने सुख की परवाह किए बिना लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए सख्त मेहनत करता है। लोकतंत्र में सियासी लोक अफसरशाही के कामों में दखल देने की कोशिश करते हैं, लेकिन एक अच्छा अफसर हमेशा नियमों के मुताबिक काम करने को तरजीह देता है। नियम और कानून के अनुसार काम करने वाले अफसर को सियासी लोग नाजायज काम कहने से गुरेज करते हैं।

डीसी ने स्टूडेंट्स को सलाह दी कि वह आईएएस मेन परीक्षा में अपनी दिलचस्पी का विषय ही चुनें। एक से डेढ़ साल तक रोजाना 10 से 12 घंटे पढ़ने वाले स्टूडेंट्स ही आईएएस की परीक्षा पास करने में सफल हो जाते हैं। वीसी डा. जसपाल सिंह ने स्टूडेंट्स को सुंदर लिखाई लिखने को प्रेरित किया। वीसी ने कहा कि सुंदर लिखना और सुंदर बोलना हर क्षेत्र के सफल इंसान के लिए जरूरी शर्तें हैं। 
विज्ञापन


सेंटर के डायरेक्टर डा. हरजिंदर वालिया ने कहा कि यूनिवर्सिटी का यह सेंटर पंजाब के गांवों के बच्चों को सिविल सेवाओं संबंधी जागरूक करने के साथ-साथ उनके मनों में बड़े सपने बीजने का काम कर रहा है। इस मौके पर डा. महिंदर सिंह, डा. आरएन मिश्रा, रणजीत सिंह, सतवंत कौर, मोलू राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें