फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन पीयू के साइकिलिस्टों ने जीते चार मेडल

Wed, 25 Nov 2015 03:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाबी यूनिवर्सिटी के राजा भालिंदरा सिंह स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में मंगलवार से अखिल भारतीय इंटरयूनिवर्सिटी साइकिलिंग ट्रैक चैंपियनशिप शुरू हो गई। इसमें 16 यूनिवर्सिटियों की पुरुष व महिला टीमें हिस्सा ले रही हैं। मंगलवार को पहले दिन हुए मुकाबलों में मेजबान पंजाबी यूनिवर्सिटी के साइकिलिस्टों का दबदबा रहा।
विज्ञापन


महिलाओं के 1500 मीटर टीम मुकाबले में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर की पार्वथी वीजी, मनीषा, केजिया और सयोना पर आधारित टीम ने गोल्ड, प्रियंका, पुष्पिंदर कौर, जगजीत कौर व हरप्रीत कौर पर आधारित पीयू की टीम ने सिल्वर और हर्षा जोश, टीनू, गीथू राज व अर्चना पर आधारित केरला यूनिवर्सिटी की टीम ने कांस्य का मेडल हासिल किया। पुरुषों के इलीमीनेशन मुकाबलों में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के मोहित कुमार ने गोल्ड, इसी यूनिवर्सिटी के पवन कुमार ने सिल्वर, जबकि भारतीय विद्यापीठ पुणा के किशोर ने कांस्य का मेडल हासिल किया।

पुरुषों के 1500 मीटर टीम इवेंट में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की राजबीर सिंह, सुखचैन सिंह, कुमार गौरव और आशीष कुमार पर आधारित टीम ने नया अखिल भारतीय इंटरयूनिवर्सिटी रिकार्ड कायम करके गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन


गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर के अमित कुमार, अनिल कुमार, रूबलप्रीत सिंह, मनजीत सिंह पर आधारित टीम ने सिल्वर का मेडल जीता। वहीं कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के संदीप कुमार, दीपक कुमार, नीरज व परवीन कुमार पर आधारित टीम ने कांस्य का मेडल जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें