फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला : सवा साल बाद चलेगी पीयू की किताबों वाली बस, वीसी ने दौरा कर की कर्मचारियों की हौसला अफजाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। पंजाबी यूनिवर्सिटी के पब्लिकेशन ब्यूरो की किताबों वाली बस करीब सवा साल बाद दोबारा अपने मिशन पर जाने के लिए तैयार है। पब्लिकेशन ब्यूरो प्रमुख डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि फिलहाल बस को यूनिवर्सिटी के पूछताछ केंद्र पास खड़ा किया गया है। इसके बाद यूनिवर्सिटी कैंपस में विभिन्न जगहों पर खड़ा किया जाएगा, जहां कोई भी पुस्तकों की खरीद कर सकता है।
विज्ञापन

वीसी प्रोफेसर अरविंद की ओर से विशेष रूप में इस बस का दौरा करके संबंधित कर्मचारियों की हौसला अफजाई की गई है। वह बस के अंदर विभिन्न सेक्शनों में गए, जहां उन्होंने विभिन्न किताबों का जायजा लिया। उन्होंने बस में किताबों और इनकी बिक्री संबंधित विभिन्न पहलुओं बारे विचार चर्चा की।
डॉ. शर्मा ने बताया कि अगले हफ्ते से यह बस विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना होगी। पहले रूट के अनुसार यह बस लुधियाना, जालंधर और अमृतसर में जाएगी। इसके रूट संबंधी विस्तृृत योजना बारे जल्द जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें