फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रांट मिलते ही पीयू ने मुलाजिमों को दी एक महीने की रुकी सैलरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाबी यूनिवर्सिटी को पंजाब सरकार की तरफ बजट में घोषित 90 करोड़ की ग्रांट में से 27 करोड़ की पहली किश्त मिल गई है। इसके तुरंत बाद यूनिवर्सिटी ने अपने टीचिंग व नान टीचिंग स्टाफ को मई महीने की रुकी तनख्वाहें जारी कर दीं, जबकि जून महीने की सैलरियां अभी पेंडिंग हैं। इसके अलावा टीचिंग स्टाफ की कुछ और मांगें भी लंबित हैं। इनके जल्द हल के लिए पंजाबी यूनिवर्सिटी अध्यापक संघ (पुटा) ने सोमवार को वीसी दफ्तर के आगे धरना देने का एलान किया है।
विज्ञापन

पुटा प्रधान डा. निशान सिंह दियोल के मुताबिक सरकार से 27 करोड़ रुपये मिलने के बाद यूनिवर्सिटी ने अपने मुलाजिमों की मई महीने की रुकी सैलरियां जारी कर दीं, जिससे मुलाजिमों ने कुछ राहत की सांस ली है। अभी भी जून महीने का वेतन पेंडिंग है, जबकि जुलाई का आधा महीना भी बीत गया है। इसके अलावा डीए के बकाया, अध्यापकों के स्टेप अप इंक्रीमेंट और जीपीएफ कटौतियां की अदायगी नहीं की जा रही है, जिससे यूनिवर्सिटी के टीचिंग व नान टीचिंग स्टाफ में खासा रोष है। लगातार मांग के बावजूद पंजाब सरकार की ओर से पीयू के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा नहीं की जा रही है। इस कारण पीयू की आर्थिक हालत और बिगड़ती जा रही है। पीयू प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि स्टूडेंट्स से फीसों का पैसा आते ही पेंडिंग सैलरियों का भी भुगतान जल्द कर दिया जाएगा। लेकिन फिलहाल पुटा ने सोमवार को मांगों को लेकर वीसी दफ्तर के आगे धरना देने का फैसला लिया है। आगे के संघर्ष की रूपरेखा इस धरने बाद तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें