फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट विवाद खत्म, सहोता ने मिलाया जीपी से हाथ

Wed, 28 Dec 2016 03:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब में कुलदीप सिंह सहोता और उनके समर्थकों के साथ मौजूद कांग्रेस प्रत्याशी गुरप्रीत सिंह जीपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा हलका बस्सी पठाना रिजर्व सीट से कांग्रेस की टिकट गुरप्रीत सिंह जीपी को दिए जाने से नाराज प्रदेश कांग्रेस सचिव कुलदीप सिंह सहोता ने 26 दिसंबर को फतेहगढ़ साहिब में कांग्रेस की विशाल शहीदी कांफ्रेंस के बाद गुरप्रीत सिंह जीपी से हाथ मिला लिया। 
विज्ञापन


कुलदीप सिंह सहोता के अनुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उन्हें प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर कोई जिम्मेदारी सौंपने का आश्वासन दिया था जिससे उन्होंने इसे स्वीकार करते हुए गुरप्रीत सिंह जीपी के हक में 27 दिसंबर से चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।  मंगलवार को सहोता ने बस्सी पठाना में जीपी के हक में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करने का एलान कर दिया। 

उन्होंने कहा कि वह और उनके समर्थक हाईकमान के फैसले का सम्मान करते हुए पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी की जीत के लिए रात दिन एक कर देंगें। इस मौके पर ओमप्रकाश तांगड़ी प्रदेश सचिव, प्रेम सिंह खाबड़ा सीनीयर नेता, सर्बजीत सिंह मक्खन प्रदेश सचिव, सतवीर सिंह नौगावां ब्लाक प्रधान, युवा नेता सतनाम सिंह सहोता, मास्टर कौर सिंह, प्रभजोत सिंह प्रवा प्रदेश सचिव, रजिन्दर सिंह गोगी, प्रमोद कपिला मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें