रविवार को होने वाली पंजाब राज्य अध्यापक योग्यता परीक्षा (पीएसटीईटी) के लिए पटियाला में कुल 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
डीसी वरुण रूजम ने बताया कि छह परीक्षा केंद्रों में पेपर नंबर एक होगा, जिसमें 2126 परीक्षार्थी बैठेंगे। इन छह केंद्रों में सुबह के सेशन के तहत पेपर लिया जाएगा।
सुबह के पेपर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक होगा। जबकि पेपर नंबर दो का समय बाद दोपहर ढाई बजे से शाम पांच बजे तक रखा गया है।
डीसी ने बताया कि दूसरे पेपर में 8942 उम्मीदवार बैठेंगे। इस परीक्षा को संचालित करने की जिम्मेदारी पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड को दी गई है। डीसी ने बताया कि उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले पहुंचना होगा।
परीक्षा के दौरान वीडियोग्राफी कराई जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के अंदर पैन और घड़ी आदि लेकर जाने की मनाही है। उम्मीदवारों को पैन, प्रश्न पत्रों के साथ ही मुहैया कराए जाएंगे और परीक्षा केंद्र के अंदर ही दीवार घड़ी का प्रबंध होगा।