फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कॉलर्स स्कूल की छात्रा ने ताइक्वांडों में जीता पदक

Sat, 12 Dec 2015 03:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल राजपुरा की छात्रा गुरवीन कौर ने बठिंडा में आयोजित पंजाब स्टेट लड़के व लड़कियों की ताइक्वांडों चैंपियनशिप प्रतियोगिता के प्रथम चरण को जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का कर लिया है।
विज्ञापन


स्कॉलर्ज स्कूल की प्रिंसिपल सुदेश जोशी ने बताया कि यह उनके स्कूल के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है। गुरवीन कौर ने स्वर्ण पदक प्राप्त करके प्रथम चरण जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में 26 जिलों के स्कूली विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें पटियाला जिला से स्कॉलर्स स्कूल की गुरवीन कौर व वीरेन शर्मा ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा के कौशल से सबको कायल कर गुरवीन कौर ने पदक प्राप्त कर लिया।

औरंगाबाद महाराष्ट्र में होने वाली ताइक्वांडों प्रतियोगिता में अपना नाम पक्का कर लिया। उन्होंने कहा कि स्कूल के विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ सभी गतिविधियों से जोड़ा जाता है यही कारण है कि आज स्कॉलर्ज स्कूल के बच्चे हर गतिविधि में उच्च स्थान प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल के चेयरमैन तरसेम जोशी ने प्रथम चरण में आने वाली छात्रा को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर आगे बढ़ते रहने का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें