फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद भगवंत मान के खिलाफ प्रदर्शन किया

Tue, 27 Oct 2015 09:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग हिस्सों में कांग्रेसी वर्करों ने सांसद भगवंत मान के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही उसने पुतले जलाकर  नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेसियों ने सांसद मान से इस्तीफा देकर सिख समाज से माफी मांगने की आवाज उठाई।
विज्ञापन


शहर के बड़ा चौक में जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव अवतार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सांसद भगवंत मान का पुतला जलाया। अवतार सिंह ने कहा कि धार्मिक समागम में शराब पीकर जाना भगवंत मान की मानसिकता दर्शाता है कि वह सिख समाज की कितनी इज्जत करते हैं।

भगवंत मान बिना शर्त एमपी के ओहदे से इस्तीफा देकर सिख समाज से माफी मांगे। इस मौके पर निरंतक सिंह बालियां, जसदीप चौहान, रोकी बांसल, जगविंदर काला, संजीव कुमार, नछतर सिंह, नरेश गाबा, सिंदर कौर, पुष्पा रंगा, नरेश रंगा, प्रिंस शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


इसी तरह गांव गागा में कांग्रेसियों ने भगवंत मान का पुतला जलाकर उनकी सख्त आलोचना की। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि भगवंत मान का श्रद्धांजलि समागम में श्री गुरुग्रंथ साहिब की हजूरी में शराब पीकर जाना सिख मर्यादाओं का अपमान है, जिसे सहन कर पाना मुश्किल है।

भवानीगढ़ में मुख्य मार्ग पर कांग्रेसी वर्करों ने रोष प्रदर्शन करते हुए सांसद भगवंत मान का पुतला जलाया। पार्टी के बलाक अध्यक्ष वरिंदर पन्नवा और रांझा सिंह ने कहा कि भगवंत मान का श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में शराब पीकर जाना बहुत बड़ा गुनाह है। इसलिए आम आदमी पार्टी को भगवंत मान को पार्टी से निष्कासित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें