फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजिंदरा अस्पताल की नर्सों ने पटियाला-संगरूर रोड पर लगाया जाम

Thu, 21 Apr 2016 03:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
विज्ञापन
पटियाला-संगरूर रोड पर जाम लगाकर धरना देती राजिंदरा अस्पताल की नर्सें। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सरकारी राजिंदरा अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ का मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ गुस्सा थमता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


नर्सों ने कामकाज छोड़कर पटियाला-संगरूर रोड जाम किया। इसके बाद मेडिकल सुपरिंटेंडेंट दफ्तर के आगे रोष धरना दिया। इससे पहले सारे अस्पताल में घूमकर नर्सिंग स्टाफ ने रोष रैली भी निकाली। इस मौके पर अस्पताल प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। यह रैली व धरना सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक चला। 

धरने को संबोधित करते हुए पंजाब नर्सिंग स्टाफ की प्रधान कर्मजीत कौर औलख ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के साथ बैठक हुई थी। जिसमें सीएम ने चीफ सेक्रेटरी सर्वेश कौशल की अगुवाई में कर्मचारियों को रेगुलर करने के लिए कमेटी बनाई थी। कमेटी ने नर्सिंग स्टाफ को भी बात करने के बुलाया था। चीफ सेक्रेटरी ने दो महीनों में रेगुलर करने का भरोसा दिया था। लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी उनकी सेवाओं को रेगुलर नहीं किया गया है। राजिंदरा अस्पताल और मेडिकल कालेज का स्टाफ सरकार की सभी शर्तों को पूरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर 24 अप्रैल की सीएम के साथ होने वाली बैठक में नर्सिंग स्टाफ को रेगुलर करने का कोई एजेंड़ा नहीं रखा गया, तो जत्थेबंदी की ओर से आंदोलन तेज किया जाएगा। जत्थेबंदी नहीं चाहती कि कोई सख्त कदम उठाया जाए, लेकिन सरकार की टाल-मटोल से अब नर्सिंग स्टाफ तंग आ चुका है। जल्द नर्सिंग स्टाफ की सेवाएं बिना शर्त के रेगुलर न की, तो किसी भी समय काम छोड़ हड़ताल पर जा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें