फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल विंगों के लिए दो हजार से अधिक खिलाड़ियों की दावेदारी

Wed, 20 Apr 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में खेल विंगों के लिए हुए ट्रायल्स में भाग लेते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाबी यूनिवर्सिटी की ओर से विभिन्न खेलों के लिए स्थापित खेल विंगों के लिए आज हुए ट्रायल दौरान 2087 खिलाड़ियों ने दावेदारी पेश की। डायरेक्टर स्पोर्ट्स डा. राजकुमार शर्मा की अगुवाई में हुए इन ट्रायलों में 1248 पुरुष और 839 महिला खिलाड़ियों ने दावेदारी पेश की। इन ट्रायल्स में एथलेटिक्स में 265, फुटबाल में 217, कबड्डी सर्कल स्टाइल में 106, कबड्डी नेशनल स्टाइल 97, तीरंदाजी में 61, बास्केटबाल में 94, मुक्केबाजी में 68, क्रिकेट में 66, साइकिलिंग में 59, तलवारबाजी में 35, हैंडबाल में 87, जूडो में 60, हाकी में 67, खो-खो में 77, नेटबाल में 62, रोइंग में 36, साफ्टबाल व बेसबाल में 48, ताइकवांडो में 75, वालीबाल में 89, कुश्ती में 51, गतका में 63, योगा में 25, रस्साकशी में 75, बैडमिंटन में 34, जिम्नास्टिक में 23, निशानेबाजी में 18, टेबल टेनिस में 16 खिलाड़ियों ने अपनी दावेदारी पेश की। डा. शर्मा ने कहा कि पीयू देश की अकेली ऐसी यूनिवर्सिटी है, जो अपने स्तर पर खेल विंग चलाती है। खेल विंगों के लिए बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने अपनी दावेदारी पेश की है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें