फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीबीयू में छात्रा की मौत के बाद विद्यार्थियों ने निकाला रोष मार्च

Mon, 11 Apr 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/मंडी गोबिंदगढ़
विज्ञापन
अमलोह एसडीएम दफ्तर के लिए रवाना होते हुए डीबीयू के विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
देश भगत यूनिवर्सिटी में एलएलबी अंतिम वर्ष की छात्रा रवनीत कौर निवासी गांव सलाणा की सड़क हादसे में मौत के बाद गुस्साए विद्यार्थी सुबह दस बजे यूनिवर्सिटी कैंपस में इकट्ठा हुए।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के सभी विभागों के विद्यार्थियों और कई अध्यापकों ने अमलोह-खन्ना चौक और बाजारों में शांतिपूर्ण रोष मार्च निकाला। रोष मार्च यूनिवर्सिटी से शुरू होकर एसडीएम अमलोह के दफ्तर तक गया। मार्च में बड़ी संख्या में शामिल विद्यार्थियों ने ‘रवनीत कौर अमर रहे’ के नारे लगाए और इंसाफ की मांग करते हुए प्रशासन से कैंपस के बाहर जेब्रा क्रासिंग बनाने, बैरीकेड और स्पीड ब्रेकर आदि लगाने की मांग की।

तहसील कांप्लेक्स में विद्यार्थी नेता जसराज सिंह, कोमल, तरनप्रीत कौर और कमलप्रीत सिंह ने कहा कि यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट के बाहर सड़क पर दिन रात भारी वाहन ओवर स्पीड में चलते हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने इस जगह पर कोई सुरक्षा प्रबंध नहीं किए। विद्यार्थी नेताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को पूरा न किया गया तो बड़े स्तर पर संघर्ष छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर विद्यार्थी एसडीएम अमलोह अरविंद कुमार से मिले और देश भगत यूनिवर्सिटी के नजदीक स्पीड लिमिट तय करने, स्पीड ब्रेकर बनाने, जेब्रा क्रासिंग और बैरीकेड लगाए जाने, एंबुलेंस की सुविधा और पीसीआर मुलाजिम तैनात किए जाने की मांग की। इस पर एसडीएम ने विद्यार्थियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों के संबंध में तुरंत कार्रवाई की जाएगी। 

हादसे के बाद पुलिस ने लगवाए बैरीकेड
थाना अमलोह के एसएचओ हरविंदर सिंह चीमा ने बताया कि यूनिवर्सिटी के बाहर फिलहाल आरजी तौर पर बैरीकेड लगवाए गए हैं। पीडब्लयूडी विभाग से मंजूरी लेकर सड़क पर विद्यार्थियों की मांग के अनुसार सभी पुख्ता प्रबंध पूरे किए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें