फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगरूर जिले के 65 हजार किसानों को होगा फायदा

Mon, 11 Apr 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/संगरूर
विज्ञापन
संगरूर में किसानों को भगत पूर्ण सिंह सेहत बीमा योजना तहत स्मार्ट कार्ड बांटते हुए कृषि मंत्री तोता सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कृषि मंत्री तोता सिंह ने यहां सनराइज पैलेस में प्रदेश स्तरीय समागम के दौरान सोमवार को जिला संगरूर के 65 हजार 289 किसानों को भगत पूर्ण सिंह सेहत बीमा योजना के तहत स्मार्ट कार्ड बांटे।
विज्ञापन


इस मौके पर तोता सिंह ने कहा कि इस योजना के तहत 11 लाख से अधिक जे-फार्म होल्डर किसान लाभ प्राप्त कर सकेंगे। 31 मई तक राज्य के सभी जे फार्म होल्डर किसानों को इस योजना के साथ जोड़ दिया जाएगा। मुफ्त सेहत बीमा योजना के लिए सालाना प्रीमियम 220 रुपये की किस्त संबंधित मार्केट कमेटी की तरफ से भरी जाएगी।

योजना के तहत परिवार के मुखी की मौत होने अथवा नकारा होने पर पांच लाख रुपये मुआवजा जबकि परिवार के मुखी तथा परिवार के निर्भर सदस्यों के लिए पचास हजार रुपये तक का वार्षिक मुफ्त इलाज सूचीबद्ध सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों में किया जाएगा। 
विज्ञापन


इस मौके पर शिअद के जिलाध्यक्ष तेजा सिंह कमालपुर, पूर्व मंत्री गोबिंद सिंह कांझला, मुख्य संसदीय सचिव फरजाना आलम, विधायक गोबिंद सिंह लौंगोवाल, विधायक इकबाल सिंह झुंदा, पावरकाम के प्रबंधकीय सदस्य गुरबचन सिंह बची, पंजाब मंडी बोर्ड के वाइस चेयरमैन रविंदर सिंह चीमा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें