फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ बरसे बिजली मुलाजिम

Thu, 21 Apr 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
विज्ञापन
पटियाला सर्कल दफ्तर के आगे मांगों को लेकर धरना देते बिजली मुलाजिम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मांगों को लेकर सरकार के अड़ियल रवैये से गुस्साए बिजली कर्मचारियों ने वीरवार को टेक्निकल सर्विस यूनियन के बैनर तले पटियाला सर्कल दफ्तर के आगे धरना दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर बिजली निगमों में खाली पड़े पदों पर नई रेगुलर भर्ती करने, डीए की किस्त लागू करने समेत और कई मांगें उठाई गईं, जिनके पूरा न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई। 

धरने को संबोधित करते हुए टीएसयू के प्रधान जतिंदर सिंह चड्ढा और सचिव परमजीत सिंह ने कहा कि जत्थेबंदी की ओर से मैनेजमेंट को दिए मांग पत्र को तुरंत मंजूर किया जाए। पावरकाम व ट्रांसको में मुलाजिमों की लगातार रिटायरमेंट होने से स्टाफ की गिनती कम होती जा रही है। मौजूदा मुलाजिमों पर काम का बोझ काफी बढ़ रहा है। इसके मद्देनजर सरकार की ओर से बिजली निगमों में जल्द रेगुलर भर्ती शुरू की जाए।
विज्ञापन


टीएसयू की ओर से मैनेजमेंट को दिए मांग पत्र को तुरंत मंजूर किया जाए और डीए की किस्त रिलीज की जाए। ठेके पर काम देने का सिस्टम बंद किया जाए। मैनेजमेंट की इन निजीकरण की नीतियों के कारण कर्मचारी हितों का हनन हो रहा है। मांगों को लेकर आंदोलन करने वाले बिजली मुलाजिमों पर डाले कोर्ट केस और पुलिस केस वापस लिए जाएं। डीए की किस्त लागू की जाए। धरने में राजिंदर कुमार, चरनजीत सिंह, गुरदीप सिंह, रूपिंदर सिंह, केवल चंद, बरेश कुमार, भोला सिंह, कुलदीप सिंह, हरजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें