फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कॉलरशिप मामले को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, सीबीआई जांच और बर्खास्तगी की मांग उठाई

Fri, 28 Aug 2020 06:54 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
विज्ञापन
पटियाला में कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के खिलाफ पुतला फूंक प्रदर्शन करते भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पटियाला में मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के खिलाफ विरोध के स्वर तेज होते जा रहे हैं। शुक्रवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से जिला भाजपा अध्यक्ष हरिंदर कोहली की अगुवाई में पटियाला और नाभा में धर्मसोत के खिलाफ पुतला फूंक प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई।

विज्ञापन


इस मौके पर धर्मसोत को पंजाब मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने और मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की गई। गौरतलब है कि साधु सिंह धर्मसोत करीब 64 करोड़ की वजीफा राशि हड़पने के कथित आरोपों में फंसे हैं।

पटियाला के तोपखाना मोड़ पर आयोजित रोष प्रदर्शन के दौरान हरिंदर कोहली ने कहा कि अनुसूचित जाति के हकों के लिए लड़ने के खोखले दावे करने वाली कांग्रेस सरकार के अपने ही मंत्री ने अजा के लिए आए करोड़ों के फंड को डकार लिया है।

 

मुख्यमंत्री इस मामले को लेकर आंखें मूंदे बैठे हैं, उन्हें कुछ सुनाई और दिखाई नहीं दे रहा है। मांग की गई कि अगर जल्द ही सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने धर्मसोत को उनके पद से निलंबित कर कानूनी कार्रवाई नहीं की तो अजा समाज आंदोलन शुरू कर देगा।

देखें- वीडियो: हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें-

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही केंद्र से इस मामले में सीबीआई जांच कराने की भी मांग की गई। चेतावनी दी कि अगर पंजाब सरकार ने उनकी मांगों को न माना तो गंभीर परिणामों की जिम्मेदार सरकार खुद होगी। इस मौके पर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बलवंत राय, मंगा सिंह टाक, सन्नी हिगोना मौजूद रहे।

राजपुरा में कैप्टन सरकार का पुतला फूंका
भाजपा जिला पटियाला उत्तरी अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को माता बन्नो माई मंदिर चौक में कार्यकर्ताओं रोष प्रदर्शन किया। भाजपाइयों ने कैप्टन सरकार का पुतला फूंक कर मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के इस्तीफे की मांग की। विकास शर्मा ने कहा कि अनुसूचित जाति के बच्चों के लिए मोदी सरकार की ओर से भेजे गए पैसों में 63.91 करोड़ का घोटाला सामने आया है।

प्रदेश सरकार के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी कृपा शंकर सरोज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, 63.91 करोड़ के इस घोटाले में ऐसे संस्थान को ग्रांट दी गई, जिन पर ग्रांट देने के लिए कोर्ट में भी रोक थी। इतना ही नहीं 39 करोड़ की ग्रांट का तो कोई हिसाब ही नहीं है। इस मौके पर जिला महामंत्री, बलबीर सिंह मंगी, एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष हैप्पी कटारिया, प्रेम चंद थमन, अजय चौधरी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें