फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाभा जेल के हाई सिक्योरिटी जोन में पलस्तर में छिपाकर मोबाइल चला रहा था कैदी, पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। नाभा की नई जिला जेल में तलाशी के दौरान तीन मोबाइल समेत सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। दोनों मोबाइल अकेले जेल के हाई सिक्योरिटी जोन में बंदियों से बरामद किए गए हैं। दरअसल जेल प्रशासन ने एक हवालाती को मोबाइल समेत धरा तो उसके फोन से कुछ फोटो मिले जो जेल के हाई सिक्योरिटी जोन में बंद कैदियों के थे और फोटो में उनके हाथों में मोबाइल थे।
विज्ञापन

जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना सदर नाभा पुलिस ने मामले में एक कैदी और दो हवालातियों को नामजद करके आगे की जांच शुरू कर दी है। नामजद आरोपियों में हवालाती भारती सिंह निवासी भीखी जिला मानसा, कैदी सतनाम चौधरी निवासी हाजीपुर थाना गढ़शंकर होशियारपुर, हवालाती भगवान सिंह निवासी लदान थाना लहरा जिला संगरूर शामिल हैं।
नाभा की नई जिला जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट अजमेर सिंह ने बताया कि जेल के वार्ड नंबर दो की बैरक नंबर आठ की तलाशी लेने पर हवालाती भारती सिंह के लोअर से एक मोबाइल समेत सिम कार्ड बरामद किया गया। मोबाइल में जेल के हाई सिक्योरिटी जोन में बंद कैदियों की फोटो डाली हुई थीं। फोटो में कैदियों के हाथों में मोबाइल पकड़े थे। इसके आधार पर सिक्योरिटी जोन के सेल ब्लाक नंबर 1/1 की चक्की नंबर आठ में बंद कैदी सतनाम सिंह की टांग पर लगे पलस्तर में से एक मोबाइल बरामद किया गया।
विज्ञापन

वहीं चक्की नंबर 10 में बंद हवालाती भगवान सिंह की जिस्मानी तलाशी लेने पर उससे भी एक मोबाइल समेत सिम कार्ड बरामद किया गया। जांच दौरान भगवान सिंह के मोबाइल से भी एक ऐसी फोटो मिली, जिसमें हवालाती अमनदीप सिंह के हाथ में मोबाइल फोन था। तलाशी लिए जाने पर अमनदीप सिंह के पास से मोबाइल बरामद नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें