फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंसिपल सचिव ने अनाज मंडी में धान खरीद प्रबंधों का जायजा लिया

विज्ञापन
संगरूर में किसानों, मजदूरों और आढ़तियों के साथ मौजूद प्रिंसिपल सचिव विनी महाजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की प्रिंसिपल सचिव विनी महाजन (आईएएस) ने धूरी की अनाज मंडी में चल रहे धान खरीद प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने किसानों, आढ़तियों, शैलर मालिकों और मजदूरों से बातचीत करके उनकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन


विनी महाजन ने कहा कि प्रदेश सरकार की यह कोशिश है कि धान के सीजन के दौरान किसी को भी कोई परेशानी नहीं आने दी जाए। यदि किसी किसान, मजदूर और अन्यों को कोई परेशानी हुई तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनाज मंडियों में खरीद प्रबंध ठीक चल रहे हैं और किसानों से अपील की कि वे मंडियों में सुखा धान लेकर आएं ताकि उन्हें अपनी फसल बेचने में कोई परेशानी न उठानी पड़े।

इस मौके आढ़ती एसोसिएशन अध्यक्ष जगतार सिंह ने लोडिंग की पेमेंट के मामले में खरीद एजेंसियों द्वारा चेक देने बदले मांगे जा रहे स्व घोषणा पत्र के मामले को उठाया। इस पर विनी महाजन ने जिला खुराक तथा सप्लाई कंट्रोलर मनजीत सिंह को इसका समाधान करने के आदेश दिए। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर अर्शदीप सिंह थिंद, एडीसी पूनमदीप कौर, तहसीलदार सराज अहमद, मार्केट कमेटी के चेयरमैन सुखपाल शर्मा, सुरेश जिंदल, हरविंदर कुमार, धर्मपाल मीमसा, नवीन हैप्पी, केवल कृष्ण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें