फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख सचिव सेहत ने रोपड़ में अस्पतालों की व्यवस्थाएं परखीं

Sun, 26 Jun 2016 02:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रोपड़
विज्ञापन
रोपड़ के स‌ि‌विल अस्पताल में स्टाफ से जानकारी लेतीं प्रमुख सचिव सेहत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सेहत विभाग की प्रमुख सचिव विनी महाजन ने श्री आनंदपुर साहिब, रोपड़ और श्री चमकौर साहिब के  सरकारी अस्पताल का निरीक्षण किया। कमियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और कई निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। 
विज्ञापन


महाजन ने जिला सदर मुकाम सरकारी अस्पताल में बनाए गए नशा मुक्ति केंद्र को जल्दी चालू करने की हिदायत दी। उन्होंने सिविल सर्जन से कहा कि केंद्र में कहीं से भी पांच बेड लाकर इस केंद्र को चलाया जाए। उन्होंने अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। काम में सुस्ती पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर ठेकेदार काम में ढील बरत रहा है तो उसका टेंडर रद्द कर दिया जाए। उन्होने अगस्त तक काम करने के आदेश दिये। 

इस दौरान प्रमुख सचिव ने बताया कि सूबे के सभी सरकारी अस्पतालों में पहले 24 घंटे इमरजेंसी सेवाए मुफ्त देना लाजमी है और रोपड़ के सरकारी अस्पताल में इससे संबंधित बोर्ड न लगाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होेंने जच्चा-बच्चा वार्ड में नवजात बच्चों का केयर सेंटर अगले हफ्ते तक चालू करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


जिला में दो सिविल सर्जन होने के कारण दफ्तरी कामों में आ रही दिक्कतों के सवाल पर महाजन ने कहा कि पहले से काम रहे सिविल सर्जन बलविंदर सिंह हाई कोर्ट के निर्देशों पर आए हैं, पर वह बीमार हैं और अदालत ने निर्देशों पर ही काम को सुचारु रूप से चलाने के लिए एक और सिविल सर्जन को लगाया गया है। उल्लेखनीय है कि सिविल सर्जन दफ्तर का सारा काम अभी भी पहले से तैनात सिवल सर्जन बलविंदर सिंह के दस्तखतों से हो रहा हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें