फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावरकॉम ने काटा कनेक्शन, किसानों ने जोड़ा

Fri, 03 Mar 2017 03:08 PM IST
संगरूर
विज्ञापन
संगरूर के गांव ढींढ़सा में बिजली कनेक्शन जुड़वाते किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजली बिल का भुगतान न करने पर पावरकॉम ने लहरागागा के नजदीकी गांव ढींढसा के वाटर वर्क्स का कनेक्शन काट दिया। लोगों को हो रही परेशानी के चलते भाकियू उग्राहां ने काटा हुआ कनेक्शन जोड़कर लोगों के घरों तक पानी पहुंचाया। 
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन एकता (उग्राहां) की ओर से ब्लॉक लहरा के गांव ढींढसा में गांव की इकाई के अध्यक्ष जसविंदर सिंह की अगुवाई में किसान और मजदूरों ने वाटर वर्क्स के काटे बिजली कनेक्शन को जोड़ दिया। इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी भी की।

किसान नेताओं ने कहा कि पावरकॉम की तरफ से धड़ाधड़ वाटर वर्क्स के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। विभाग की ओर से बिलों की अदायगी न करने का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। ज्यादा परेशानी महिलाओं को झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन


हालात यह बन गए हैं कि पानी न मिलने के कारण लोगों ही नहीं बल्कि उनके पालतू पशुओं को भी प्यास के मारे तड़पना पड़ रहा है। लोगों की बढ़ती मुश्किल को देखते हुए यूनियन ने काटे हुए कनेक्शन को फिर से जोड़ दिया है। मौके पर किसान नेता राम ढींढसा, हरभगवान सिंह, बहादुर भुटाल, बहाल ढींढसा मौजूद थे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें