फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावरकाम के अनुसूचित जाति कर्मियों ने डायरेक्टरों को काले झंडे दिखा किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पावरकाम व ट्रांसको की अनुसूचित जाति एवं पिछड़ी श्रेणी कर्मचारी वेलफेयर फेडरेशन ने वीरवार को पावरकाम हेडआफिस के सामने मेन गेट से निकलने वाले डायरेक्टरों को काले झंडे दिखाकर रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर पावरकाम मैनेजमेंट पर पंजाब सरकार की आरक्षण नीति का उल्लंघन करते हुए अनुसूचित जाति वर्ग के कर्मचारियों को उनका बनता हक न देने के आरोप लगाए गए।
विज्ञापन

इस मौके पर फेडरेशन के प्रदेश प्रधान अवतार सिंह कैंथ ने पावरकाम मैनेजमेंट से मांग की कि पिछले समय के दौरान अनुसूचित जाति वर्ग के कर्मचारियों की गलत ढंग से संशोधित की गई वरिष्ठता सूचियों को रद करके इस वर्ग के कर्मचारियों के साथ इंसाफ किया जाए। फेडरेशन के प्रदेश महासचिव हरबंस सिंह गुरु, वरिष्ठ उपप्रधान पवितर सिंह नौलखा ने कहा कि मैनेजमेंट की ओर से अनुसूचित जाति वर्ग के अधिकारी अवतार सिंह की पीएस से सीनियर पीएस की तरक्की पिछले लंबे समय से रोकी जा रही है, जो अनुसूचित जाति के इस अधिकारी के साथ सरेआम धक्का है। इसकी फेडरेशन कड़ी निंदा करता है और अपील करता है कि तुरंत बिना किसी देरी के इस अधिकारी को बनता संवैधानिक हक दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें