फतेहगढ़ साहिब में बेअदी की घटना के बारे जानकारी देतेडीआईजी रोपड़ रेंज हरचरन सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
सब-डिवीजन खमाणों के अधीन आते गांव बदेशां कलां में सोमवार को रजवाहे स्थित जपुजी साहिब की पोथी के आठ अंगों को फाड़कर रजवाहे किनारे फेंकने का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने इसकी सूचना पुलिस को दी और मौके पर पहुंचे फतेहगढ़ साहिब के एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर और रोपड़ रेंज के डीआईजी गुरचरन सिंह समेत पुलिस पार्टी ने घटनास्थल का दौरा किया और पावन पोथी साहिब के अंगों को अदब सतिकार समेत पुलिस थाना खमाणों ले आई।
थाने में मौजूद हलका बस्सी पठाना के विधायक जस्टिस निर्मल सिंह ने इस घटना की निंदा करते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। डीआईजी हरचरन सिंह ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज कर लिया गया है। बहुत जल्द आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।