फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशन पर बैठने के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजपुरा। रोडे बाबा मंदिर के नाम से मशहूर श्री शयामा शाम मंदिर के पुजारी गोपीनाथ कमल की ओर से आमरण अनशन शुरू किए जाने पर पुलिस ने सोमवार की देर शाम हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मंगलवार सुबह संत समाज व हिंदू संगठनों के नेताओं ने मंदिर में पहुंच कर पुजारी को जूस पिला कर आमरण अनशन को समाप्त कराया।
जूना अखाड़ा के संत तूफान गिरी जी महाराज ने बताया कि मंदिरों पर कुछ भूमाफिया हमला कर रहे हैं। हम मंदिर एक्ट बनाने के लिए सरकार से लड़ाई लड़ रहे हैं, इसके लिए हम जनजागरण अभियान के तहत रथ यात्रा निकालने जा रहे हैं। शिव सेना बालठाकरे के कार्यकारणी प्रधान हरीश सिंगला ने बताया कि मंदिर में घुसकर कुछ शरारती लोगों की ओर से पुजारी और उनके परिवार से मारपीट की गई थी। पुलिस ने बनती कार्रवाई नहीं की है। इस पर हिंदू संगठनों को संघर्ष करने पर मजबूर होना पड़ा और पुजारी कमल नाथ को आमरण अनशन पर बैठना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं विधायक हरदियाल सिंह कंबोज समर्थकों के साथ मंदिर में पहुंचे और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद देर रात पुलिस ने आरोपी मुकेश थापर, पूनम अलरेजा पत्नी मुकेश थापर, मुकेश के बेटे अपराजत निवासी मित्तल स्ट्रीट पुराना राजपुरा के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया। बजंरग दल हिंदुस्तान के अध्यक्ष हितेश कुमार, गोरक्षा दल के राष्ट्रीय प्रधान सतीश कुमार के अलावा हिंदू वेलफेयर बोर्ड, मंदिर एक्ट कमेटी ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने एक सप्ताह में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो संघर्ष शुरू किया जोगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें