फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुमत हासिल करके बनाई जाएगी सरकार : कैप्टन

Sun, 27 Nov 2016 03:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला में रोड शो निकालते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह रोड शो के दूसरे पड़ाव की शुरुआत के साथ एक बार फिर से सड़कों पर उतरे। इस मौके पर कैप्टन ने किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया। साथ ही कहा कि किसी भी कीमत पर पंजाब के पानी की रक्षा की जाएगी।
विज्ञापन


रोड शो के दौरान अपनी पत्नी व कांग्रेस विधायक परनीत कौर के साथ कैप्टन कई जगहों पर रुके। कैप्टन ने अपने हाईटेक बस रोड शो की शुरुआत घनौर शंभू बॉर्डर से की। इस मौके पर समर्थकों की भीड़ देखकर कैप्टन ने दावा कि पार्टी दो तिहाई बहुमत हासिल करके पंजाब में अगली सरकार बनाएगी।

रोड शो के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैप्टन ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार किसानों की सारी देनदारियां अपने हाथ में ले लेगी और उनकी मूल रकम व ब्याज अदा करेगी। टिकटों के वितरण के संबंध में कैप्टन ने कहा कि पड़ताल कमेटी की बैठक 29 व 30 नवंबर को होगी, जिसके बाद मामले पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस चुनाव समिति की एक बैठक तीन दिसंबर को होगी। उन्होंने टिकट वितरण को लेकर पार्टी में किसी भी बड़े विवाद से साफ इंकार किया। 
विज्ञापन


नोटबंदी के चलते पैदा हुए हालातों का जिक्र करते हुए कैप्टन ने कहा कि इस कदम के उद्देश्य ठीक हैं, लेकिन इसे लागू अनियोजित तरीके से किया गया है, जिसके चलते आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

एसवाईएल को प्रमुख चुनावी मुद्दा बताते हुए कैप्टन ने कहा कि एसवाईएल नहर को किसी भी कीमत पर नहीं बनने दिया जा सकता। इस दौरान बादलों के आरोप कि उन्होंने एसवाईएल के शिलान्यास समारोह में चांदी का तसला व कस्सी दी थी, को सिरे से खारिज करते हुए कि उन्होंने सिर्फ एक चांदी का तसला दिया था और वह भी श्री हरमंदिर साहिब की कार सेवा के दौरान दिया था। इस दौरान शंभू बॉर्डर से बड़ी तादात में बाइक व अन्य वाहन कैप्टन अमरिंदर के काफिले में शामिल हुए, जहां घन्नौर कांग्रेस के नेता मदन लाल जलालपुर द्वारा पार्टी अध्यक्ष का स्वागत किया गया।

‘सिद्धू मुंबई से लौटकर पार्टी के साथ होंगे’
नवजोत सिंह सिद्धू के कांग्रेस में शामिल होने की संभावनाओं के बारे में कैप्टन ने कहा कि सिद्धू इन दिनों मुंबई में शूटिंग में व्यस्त हैं और लौटने पर वे पार्टी के साथ होंगे। उनके खिलाफ खड़े किए गए आप उम्मीदवार की मजबूती के बारे में पूछे जाने पर कैप्टन ने कहा कि डा. बलबीर सिंह कौन हैं? वे उनके बारे में नहीं जानते। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें