फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटवार यूनियन डीसी दफ्तर के समक्ष प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Wed, 29 Jun 2016 07:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
डीसी दफतर के बाहर मांगों को लेकर धरना देते पटवारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दि रेवेन्यू पटवार यूनियन के जिलाध्यक्ष गुरसेवक सिंह अध्यक्षता में लंबे समय से लंबित पटवारियों की मांगों को लेकर डीसी दफ्तर के समक्ष प्रदर्शन कर डीसी कमलदीप सिंह संघा को मांगपत्र सौंपा गया। 
विज्ञापन


गुरसेवक सिंह ने बताया कि 23 जून को सभी सर्कलों का कार्य मुकम्मल तौर पर बंद किया गया है।  रिकार्ड दफ्तर कानूनगो के पास जमा करवा दिया गया है लेकिन पंजाब सरकार ने पटवारियों की मांगों संबंधी कोई आश्वासन नहीं दिया। 
उन्होंने मांगों संबंधी बताया कि वर्ष 1996 के बाद सीनियर स्केल खत्म किए जाने के कारण भर्ती किए पटवारियों की तनख्वाह की त्रुटियां दूर की जाएं। पटवारियों को टाइम स्केल दिया जाए, 15 वर्ष की सर्विस के उपरांत कानूनगो का ग्रेड 25 वर्ष की सर्विस के उपरांत नायब तहसीलदार का ग्रेड, 30 वर्ष की सर्विस के उपरांत तहसीलदार का ग्रेड दिया जाए।
विज्ञापन


पुलिस केसों में पटवारियों, माल अधिकारियों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई विभागीय जांच के बिना ना की जाए। इसके अलावा कुल हिंद पटवार कानूनगो संघ के उपाध्यक्ष पलविंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि पंजाब में कुल 4594 सर्कल हैं। इनमें से 1958 के करीब सर्कल खाली पड़े हैं। जिला महासचिव हरबंस सिंह गर्ग ने बताया कि जिले के कुल 34 खाली सर्कलों का काम 23 जून 2016 को बंद किया गया है। इसका कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आगे के संघर्ष का एलान 2 जुलाई को होने वाली पंजाब बॉडी की बैठक में किया जाएगा। इस अवसर पर बलकार सिंह, नरेंदर सिंह, परमजीत सूद, सुखविंदर सिंह, जसविंदर सिंह, मेजर सिंह, दर्शन सिंह, हाकम सिंह, प्रदीप कुमार, प्रिंसजीत सिंह, कर्मजीत सिंह, प्रितपाल सिंह, बलवीर सिंह, गुरमेल सिंह, परमिंदर सिंह उपस्थित थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें