फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला पुलिस को सफलता: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शातिर हथियारों के साथ काबू, बड़ी वारदात की तैयारी में थे

Wed, 30 Sep 2026 08:03 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला

सार

आरोपियों तेजिंदर सिंह उर्फ फौजी और राहुल उर्फ दाणा से छह पिस्तौल .32 बोर और 19 कारतूस .32 बोर मिले हैं। एक पिस्तौल .30 बोर और चार कारतूस .30 बोर भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से सात पिस्तौल और 23 कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टरों के इशारे पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान तेजिंदर सिंह उर्फ फौजी और राहुल उर्फ दाणा के रूप में हुई है। तेजिंदर सिंह दौण कलां और राहुल हरिदास कॉलोनी, नाभा, पटियाला का निवासी है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक हरमनदीप सिंह हांस ने पत्रकारवार्ता में बताया कि आरोपियों से छह पिस्तौल .32 बोर और 19 कारतूस .32 बोर मिले हैं। एक पिस्तौल .30 बोर और चार कारतूस .30 बोर भी बरामद हुए हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी अवैध हथियारों से लैस होकर किसी बड़ी वारदात की तैयारी में थे। इस सूचना के आधार पर अर्बन एस्टेट थाना क्षेत्र से उन्हें गिरफ्तार किया गया। तेजिंदर सिंह उर्फ फौजी 152 सिख रेजिमेंट का बर्खास्त सिपाही है। उसके खिलाफ पटियाला जिले के विभिन्न थानों में करीब 10 गंभीर मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


भिंदा की हत्या में शामिल था तेजिंदर सिंह
तेजिंदर सिंह उर्फ फौजी अप्रैल 2022 में कबड्डी खिलाड़ी धरमिंदर भिंदा की हत्या में शामिल था। उसने अपने साथियों के साथ पंजाबी यूनिवर्सिटी के बाहर गोलियां चलाई थीं। वह इस मामले में जमानत पर जेल से बाहर था। पूछताछ में सामने आया कि तेजिंदर सिंह विदेश में बैठे लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े आरोपियों के संपर्क में था। पुलिस को संदेह है कि हथियारों की यह खेप जेलों में बंद अपराधियों के संपर्क से मंगवाई गई थी।

पुलिस बरामद हथियारों के स्रोत और उनके संभावित इस्तेमाल के बारे में जानकारी जुटा रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान पुलिस उनके अन्य साथियों और हथियार आपूर्ति नेटवर्क के बारे में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें