फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में जुटेंगे नेशनल, इंटरनेशनल एथलीट

Thu, 07 Aug 2014 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला के नेता जी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) में देश भर से नेशनल और इंटरनेशनल स्तर के एथलीटों का जमावड़ा लगेगा।
विज्ञापन



16 से 19 अगस्त तक एनआईएस में आयोजित होने वाले फेडरेशन कप सीनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देश भर से एथलीट पहुंचेंगे। इसे सितंबर-अक्तूबर में होने जा रहे एशियन गेम्स के लिए इंडियन एथलेटिक टीम के सिलेक्शन ट्रायल के तौर पर लिया जाएगा।


पंजाब एथलेटिक्स एसोसिएशन प्रेसिडेंट और ज्वैलिन थ्रो में पूर्व नेशनल रिकार्ड होल्डर सतवीर सिंह ने वीरवार शाम को एनआईएस में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि कई साल बाद पंजाब एक बड़ी एथलेटिक्स चैंपियनशिप कराने जा रहा है। इससे पंजाब में एथलेटिक्स को बढ़ावा मिलेगा। इस चैंपियनशिप में कई रिकार्ड टूटने की उम्मीद है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि जिन एथलेटिक खिलाड़ियों को पंजाब में नौकरियां नहीं मिल रही हैं, उनके मामले में एसोसिएशन पंजाब सरकार से मिलेगी। ताकि खिलाड़ियों को प्रदर्शन के आधार पर उचित नौकरियां मिल सकें।
साथ ही एथलेटिक के पुराने खिलाड़ियों के लिए भी जल्द ही एक समागम आयोजित करके उनका उचित मान-सम्मान किया जाएगा। पुराने खिलाड़ियों के लिए भी सरकार से बात की जाएगी। एथलेटिक्स को जमीनी स्तर से बढ़ावा देने के लिए प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन




कबड्डी संग एथलेटिक्स को भी बढ़ावा दे सरकार : सैनी
इस मौके पर द्रोणाचार्य अवार्डी जोगिंदर सिंह सैनी ने कहा कि पहले एथलेटिक्स में पंजाब की भागीदारी काफी होती थी, लेकिन अब एथलेटिक्स के खिलाड़ी कम होते जा रहे हैं। सरकार कबड्डी के लिए बहुत कुछ कर रही है, एथलेटिक्स के लिए कुछ करे। इस मौके पर पंजाब एथलेटिक्स एसोसिएशन सेक्रेटरी केपीएस बराड़, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सीओओ मनीष कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें