फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर पीयू ने सिलेबस पर खोली आंखें

Wed, 06 Aug 2014 10:48 PM IST
पटियाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाबी यूनिवर्सिटी ने आखिर सेमेस्टर सिस्टम पर आंखें खोलते हुए पैंडिग विषयों के  पाठ्यक्रम जारी कर दिए हैं। वहीं हिंदी के  पाठ्यक्रम में भी बदलाव किए गए हैं। पहले 200 अंकों का तैयार किया गया सेमेस्टर संशोधन कर 100 अंकों का कर दिया गया है।
विज्ञापन


पंजाबी यूनिवर्सिटी ने नए सिलेबस में उन सभी विषयों के सिलेबस जारी कर दिए हैं जो अभी तक लटकते चले आ रहे थे। यूनिवर्सिटी ने इस बार राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत सेमेस्टर सिस्टम सभी कॉलेजों में नये सेशन से लागू कर दिया है। इस सिस्टम को लागू करने से पहले यूनिवर्सिटी के विभागों ने सिलेबस तैयार नहीं किया था जबकि कॉलेजों में 21 जुलाई से क्लासें शुरू कर दी गईं थी। वहीं नवंबर माह के दूसरे सप्ताह पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं भी ली जानी हैं। लिहाजा कॉलेजों में अनुमान से ही अधिकतर सिलेबस शुरू करवा दिया गया था।

अमर उजाला में  31 जुलाई के अंक में प्रकाशित खबर में बताया गया था कि हिंदी विभाग की तरफ से प्रति सेमेस्टर अंक 200 तय किए गए थे। अन्य लिटरेचर विषयों के अंक प्रति सेमेस्टर 100 ही थे। इससे हिंदी पढ़ने और पढ़ाने वालों को दिक्कतें हो रही थी।  समाचार के प्रकाशित होने के बाद पंजाबी यूनिवर्सिटी के हिंदी विभाग ने अपनी गलती को सुधारते हुये सिलेबस में कुछ बदलाव किये हैं वहीं नये सिलेबस के मुताबिक सेमेस्टर के कुल अंकों को भी कम कर अन्य विषयों के बराबर कर दिया गया है।
विज्ञापन


पंजाबी यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता डॉ. गुरमीत मान ने बताया कि सिलेबस तय करने के लिये एकेडमिक काउंसिल के अलावा कई अन्य बैठकें करनी पड़ती हैं। इसके बाद ही सिलेबस को अंतिम रुप दिया जाता है। उन्होंने कहा कि अधिकतर विषयों के सिलेबस जारी कर दिये गये हैं। वहीं जिन विषयों के सिलेबस को लेकर असमंजस था वो भी दुरुस्त कर दिया गया है। जिन विषयों का सिलेबस पेंडिंग है वो भी जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें