फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों से भिड़े जजी बी के बाउंसर

Sat, 10 May 2014 10:18 PM IST
अमर उजाला, राजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बनूड़ रोड स्थित ज्ञान सागर अस्पताल में अपनी फिल्म रोमियों राझां की प्रमोशन के लिये पहुंचे कलाकार जजी बी और गेवी संधू की स्टेज पर प्रस्तुति के दौरान जब उनके प्रशंसक इकट्ठा हुए तो उनके बाउंसर लड़कियों से उलझ पड़े और हाथापाई करने लगे। इसके बाद जजी बी और गेवी संधू प्रोग्राम समाप्त कर मौके से चलते बने।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 16 मई को रिलीज होने वाली पंजाबी फिल्म रोमियों राझां में मुख्य रोल अदा कर रहे पंजाबी गायक जजी बी अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिये अन्य कलाकारों गेवी संधू और फिल्म की टीम सहित ज्ञान सागर अस्पताल में पहुंचे थे।

कलाकारों के वहां पहुंचने के बाद जब जजी बी ने कार्यक्रम शुरू किया। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में मौजूद उनके प्रशंसक लड़के-लड़कियों ने स्टेज के पास पहुंचकर नाचना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इसपर उनके बाउंसर स्टेज से ही लड़कियों के साथ उलझ पडे़ और उनसे हाथापाई भी की। बाउंसरों ने उन्हें कोहनियां मारीं जिससे कुछ लड़कियां गिर पड़ी।

उन्हें चोटें भी आई हैं। इसपर जजी बी प्रोग्राम को बीच में समाप्त कर जाने लगे। प्रबंधकों ने जब जजी बी को पत्रकारों से बात करने के लिये कहा तो वह इंकार करते हुए मौके से चलते बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें