फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबिश देने पहुंची पुलिस टीम को बंधक बनाया, जाने क्यों और कहां

Tue, 15 Nov 2016 03:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
सुनाम में छापा मारने गई पुलिस टीम को बंधक बनाकर बैठाए लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अदालत की ओर से घोषित इश्तहारी मुजरिम की गिरफ्तारी के लिए पटियाला सीआईए स्टाफ की टीम द्वारा स्थानीय एक घर में छापामारी की गई। लोगों ने पुलिस टीम का घर के भीतर ही घेराव करके विरोध शुरू कर दिया। बताया जाता है कि पटियाला पुलिस टीम द्वारा स्थानीय पुलिस को बगैर सूचित किए कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा था।
विज्ञापन


पुलिस टीम की इस कार्रवाई से सिटी पुलिस ने एएसआई समेत तीन अन्य पुलिस मुलाजिमों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। दूसरी तरफ कई राजनेताओं ने मौके पर पहुंचकर खूब सियासी रोटियां सेंकीं।

सुबह करीब 6 बजे पटियाला त्रिपड़ी की चार सदस्यीय टीम (जिसका नेतृत्व एक एएसआई कर रहा था) ने यहां के राम नगर स्थित एक घर में छापामारी की। पुलिस को शक था कि धोखाधड़ी के मामले का एक आरोपी (जिसे अदालत ने भगोड़ा करार दिया है और 29 नवंबर तक अदालत में पेश करने के आदेश जारी हुए हैं) इस घर में छुपा है।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा घर के बाथरूम, बेड व अलमारियों की चेकिंग करने तथा महिलाओं तक को धमकाने से मामले ने तूल पकड़ लिया। चंद मिनटों में मोहल्ला निवासी इकट्ठा हो गए और उन्होंने पुलिस टीम का घेराव कर लिया। घर के मालिक रजनीश कांसल ने कहा कि छापामारी की आड़ में पुलिस टीम ने पारिवारिक सदस्यों न केवल धमकाया बल्कि उन्हें अपमानित भी किया। 

डीएसपी जशनदीप सिंह गिल ने कहा कि पुलिस टीम ने किसी से दुर्व्यवहार नहीं किया है लेकिन पुलिस टीम ने कुछ कायदे की पालना नहीं की। एएसआई कुलदीप सिंह, हवलदार सतनाम सिंह, कांस्टेबल विक्रम सिंह व भाग सिंह के खिलाफ धारा 166 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
    
इस दौरान आप के नेता अमन अरोड़ा, कांग्रेस के नेता राजिंदर दीपा, भाजपा के जिला अध्यक्ष लाजपत गर्ग, पीआरटीसी के वाइस चेरयमैन विन्नरजीत सिंह गोल्डी, अकाली दल के यादविंदर निर्माण, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजिंदर राजा ने पहुंचकर पुलिस टीम के रवैये की निंदा की।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें