फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रयात बाहरा छात्रों ने डिजाइन की रोटेटिंग व्हीकल

Fri, 16 Dec 2016 03:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला में रोटेटिंग व्हीकल के साथ रयात बाहरा ग्रुप पटियाला कैंपस के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देश भर में कार पार्किंग की गंभीर समस्या को ध्यान में रखते हुए रयात बाहरा ग्रुप पटियाला कैंपस के मैकेनिकल इंजीनियरिंग छात्रों ने अपनी ही धुरी पर 360 डिग्री घूमने वाली एक गाड़ी डिजाइन की है। स्वदेशी रूप से विकसित यह प्रणाली एकरमैन स्टीयरिंग और विभिन्न कलपुर्जों से लैस है, जिसमें कई प्रकार के काइनेमैटिक्स लिंक्स का इस्तेमाल किया गया है। 
विज्ञापन


इस रोटेटिंग व्हीकल का टर्निंग रेडियस यानी गाड़ी घुमाने की त्रिज्या गाड़ी की लंबाई के ही बराबर है। इस तरह एक बेहद सस्ती और यूजर फ्रेंडली स्टीयरिंग मैकेनिज्म वाली गाड़ी व्यवहार में लाई गई है। 

रयात बाहरा ग्रुप ऑफ  इंस्टीट्यूशंस (आरबीजीआई) के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहरा ने 360 डिग्री घूमने वाली और महज 80 हजार कीमत वाली इस गाड़ी का डिजाइन तैयार करने के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों की प्रोजेक्ट टीम गुरमीत सिंह, गुरदीप सिंह, बनिंदर सिंह, हरदेव सिंह, निर्मल सिंह, मनीष कुमार शर्मा, विशाल शर्मा, चरणप्रीत सिंह, अमित अग्रवाल और राहुल गोयल की सराहना की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस प्रणाली से बेहतर पार्किंग, ट्रैफिक जाम से निजात और संकरी सड़कों पर विपरीत दिशा में घूमने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस नवीन पद्धति से देश को फायदा पहुंचेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें