फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय कुमार और सिमरन बेस्ट एथलीट

Fri, 16 Dec 2016 03:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला में सीनियर सेकेंडरी माडल स्कूल पंजाबी यूनिवर्सिटी के सालाना समारोह में सम्मानित स्टूडेंट्स के साथ वीसी डा. जसपाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाबी यूनिवर्सिटी के सीनियर सेकेंडरी माडल स्कूल के 41वें सालाना खेल और अकादमिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। खेल समागम में 84 फील्ड और ट्रैक इवेंट कराए गए, जिनमें करीब 700 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। इस मौके पर अजय कुमार और सिमरन कौर बेस्ट एथलीट घोषित किए गए। 
विज्ञापन


समागम में मुख्य मेहमान यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डा. जसपाल सिंह रहे, जबकि उद्घाटन पीयू वुमन क्लब की प्रधान डा. जगजीत कौर ने किया। स्कूल प्रिंसिपल एसके निर्मल गोयल ने स्कूल की सालाना रिपोर्ट पेश की। उन्होंने बताया कि स्कूल के स्टूडेंट अजय कुमार ने बारहवीं साइंस में पंजाब में 17वां रैंक और शिवानी वर्मा ने मैट्रिक में 18वां रैंक हासिल किया है।

स्कूल के 24 बच्चों ने बोर्ड की परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक नंबर लेकर स्कूल का गौरव बढ़ाया है। इसके अलावा उन्होंने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से सह अकादमिक गतिविधियों में स्कूल को प्रदान की गई। राज्यस्तरीय ओवरऑल ट्राफी जो लगातार चार सालों से सेशन 2012-13, 2013-14, 2015-16 और 2016-17 में मिली, का जिक्र किया। इस मौके पर स्कूल के स्टूडेंट्स ने गतका व गिद्दा पेश किया। इसके बाद वीसी ने अकादमिक गतिविधियों में उपलब्धियां हासिल करने वाले स्कूल के स्टूडेंट्स को पुरस्कृत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें