पनसप के एमडी को हटाने मांग को लेकर कर्मचारी छुट्टी पर चले गए हैं। साथ ही कर्मचारियों ने पनसप के सभी दफ्तरों में ताले लगा दिए है। राज्य में पनसप के सारे जिला मैनेजर रोपड़ में पनसप दफ्तर के आगे एकत्र हुए और मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
इस दौरान कुलवीर सिंह सीनियर असिस्टेंट अकाउंटस ने कहा कि सभी कर्मचारी मैनेजमेेंट से काफी परेशान हैं। एमडी कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं। मुअत्तल किए जिला मैनेजर मनप्रीत सिंह ने कहा कि कर्मचारी एमडी को हटाने की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान मोगा के जिला मैनेजर संजीव शर्मा, गुरदासपुर व पठानकोट के जिला मैनेजर मनजीत सिंह, मुक्तसर व फरीदकोट के जिला मैनेजर गोरव आहलुवालिया, जालंधर व कपूरथला के जिला मैनेजर नितिन चोधरी, नवांशहर व हुशियारपुर के जिला मैनेजर अमृतपाल सिंह, अंमृतसर व तरनतारन के जिला मैनेजर जगदीप सिंह ढिलों, फाजिल्का व फिरोजपुर के जिला मैनेजर परमिंदरजीत सिंह, बठिंडा व मानसा के जिला मैनेजर वीनित गोयल संदीप बांसल भी मौजूद रहे।