पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम दौरान पूर्व आईएएस अधिकारी कुलबीर सिंह कंग को सम्मानित करते डा. हरजिंदर वालिया।
- फोटो : अमर उजाला
पंजाबी यूनिवर्सिटी के आईएएस ट्रेनिंग सेंटर में वीरवार को पूर्व आईएएस अधिकारी कुलबीर सिंह कंग सेंटर के स्टूडेंट्स से रूबरू हुए। इस मौके पर कंग ने कहा कि दृढ़ इरादे और आत्मविश्वास के साथ मंजिल को पाया जा सकता है।
भारत के लोकतंत्र में चुने हुए ज्यादातर नेता लोक सेवा करने के बजाय अपनी व अपने चहेतों व रिश्तेदारों की सेवा करने में ही लगे रहते हैं।
कंग ने कहा कि जिन्होंने सेवा करनी होती है, उनको नाम और पैसे की कोई इच्छा नहीं होती है। कंग नेेे कहा कि गांवों के स्टूडेंट्स को अंग्रेजी से डरना नहीं चाहिए। यह भाषा तो बोलने के साथ ही आती है इसलिए इसका अभ्यास करते रहना चाहिए।
सेंटर के डायरेक्टर डा. हरजिंदर वालिया ने कहा कि जो स्टूडेंट्स एक तय लक्ष्य रखकर दृढ़ इरादे और सही वक्त प्रबंधन के साथ मेहनत करते हैं, वह अवश्य ही सफल होते हैं। स्टूडेंट्स को स्कूल स्तर से ही करंट अफेयर्स और जनरल नालेज की जानकारी के लिए रोजाना एक से ज्यादा अखबार पढ़ने की आदत डालनी चाहिए। साथ ही कहा कि सिविल सेवाओं जैसी परीक्षाओं को पास करने के लिए एक जुनून होना जरूरी है। इस मौके पर डा. परमजीत कौर संधू ने भी अपने विचार व्यक्त किए।