फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलनाथ पर अपना फैसला बदलने मेें ही कांग्रेस ने भलाई समझी : रणीके

Thu, 16 Jun 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
विज्ञापन
वीरवार को पटियाला के गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब में आयोजित बैठक को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री गुलजार सिंह रणीके। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पशुपालन एवं एससी व बीसी वर्ग की भलाई के बारे में विभाग के कैबिनेट मंत्री गुलजार सिंह रणीके ने कहा कि देश और पंजाब में अपनी डूबती राजनीतिक नैया को बचाने के लिए कमलनाथ के मामले में कांग्रेस ने अपना फैसला बदलने में ही भलाई समझी है।
विज्ञापन


रणीके ने कहा कि 84 दंगों में शामिल रहे कमलनाथ को पंजाब कांग्रेस का इंचार्ज बनाने से लोगों में रोष था। पंजाब के सूझवान लोग कांग्रेस की चालों में नहीं आने वाले हैं। वह वीरवार को गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। इसमें शिअद के जिले के एससी विंग के ओहदेदारों व वर्करों ने हिस्सा लिया। जिन्हें सरकार की ओर से एससी, बीसी और अल्पसंख्यक वर्गों के लिए चलाई जा रही स्कीमों के बारे में जागरूक किया गया। 

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से कांग्रेस के वरिष्ठ लीडर कमलनाथ को क्लीन चिट देकर सिख कौमके जख्म हरे किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें