फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुरा-पटियाला हाईवे पर मौत का तांडव: कार की स्पीड 100 से ज्यादा... पैदल जा रहे लोगों को उड़ाया, तीन की मौत

Thu, 11 Sep 2025 06:47 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)

सार

राजपुरा-पटियाला हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में 13 साल की मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तेजरफ्तार कार ने पैदल जा रहे लोगों को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला के राजपुरा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। राजपुरा-पटियाला रोड पर वीरवार सुबह हुए भयानक सड़क हादसे ने तीन जिंदगियां लील ली। चूना भट्टी के सामने तेज रफ्तार कार ने दादी और पोती समेत तीन लोगों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पटियाला रेफर किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर-16 की निवासी यशोदा देवी (60) अपनी पोती अनन्या (13) और पोते बीर (12) के साथ सुबह सब्जी मंडी जा रही थी। इसी दौरान उनके पीछे गणेश कॉलोनी के रहने वाले प्रदीप ऋषिदेव (45) भी आ रहे थे। जैसे ही वे गणेश कॉलोनी से पटियाला रोड पर पहुंचे तभी पटियाला की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि यशोदा देवी, उनकी पोती अनन्या और प्रदीप ऋषिदेव कई फीट हवा में उछलकर दूर जा गिरे। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में यशोदा देवी का पोता बीर गंभीर रूप से घायल हो गया। 

आरोपी कार चालक गाड़ी को 100 की स्पीड से दौड़ा रहा था। रफ्तार ज्यादा होने की वजह से चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार भी पलट गई। कार चालक अखिल कश्यप भी घायल हुआ है। वहीं कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए राजपुरा के सिविल अस्पताल भेजा। वहीं, घायल हुए बीर और कार चालक अखिल कश्यप को तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
इस मामले पर जांच अधिकारी जगदीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने कार चालक अखिल कश्यप के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद से इलाके में शोक की लहर है। यशोदा देवी और अनन्या की मौत से उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है, जबकि प्रदीप ऋषिदेव के परिवार का भी रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें