फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसजीपीसी में भर्ती की जांच हो: सुखदेव सिंह भोर

Mon, 02 Nov 2015 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़
विज्ञापन
विज्ञापन
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव सुखदेव सिंह भोर ने पिछले कुछ समय के दौरान एसजीपीसी में मुलाजिमों की भर्ती की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कहीं इस भर्ती में डेरा सच्चा सौदा के पैरोकार न शामिल हो गए हो, जो सिख के भेस की बेअदबी की घटनाएं अंजाम दे रहे हों। भोर श्री आनंदपुर साहिब में मीडिया से से बात कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटनाओं की सीबीआई जांच कराना इस मसले का हल नहीं है। उन्होंने कहा कि जांच इस बात की होनी चाहिए कि  एक जून से चोरी हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूपों के बारे मे एफआईआर दर्ज होने के बावजूद भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई क्यो नही की गई।

जत्थेदार भोर ने कहा कि पांच माह पहले चोरी हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब  के पावन स्वरूप के बारे मे पुलिस चुप क्यों है ? उन्होंने कहा कि पुलिस की लापरवाही के कारण ही पंजाब के यह हालात हुए है।  इस घटना से संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें