फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क का काम बंद होने पर दिया धरना, नगर काउंसिल गेट पर नारेबाजी

Tue, 09 Aug 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़
विज्ञापन
नगर कौंसिल गेट पर कौंसिल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गुरु की नगरी इकालावासी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरु की नगरी इलाके में आते नगर काउंसिल के तीन वार्ड 1, 2 और 25 की मुख्य सड़क का काम अधर में लटकाने से नाराज स्थानीय लोगों ने मंगलवार को काउंसिल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। नाराज लोगों ने रेलवे फाटक से गुरुद्वारा पातशाही छठी तक सड़क को बंद कर धरना दिया और काउंसिल गेट पर नारेबाजी भी की। 
विज्ञापन


इस दौरान वार्ड नंबर 25 के पार्षद हरजिंदर सिंह राजू, पार्षद सुरेश कुमार बबली, पार्षद पवन अरोड़ा, पार्षद राजिंदर कुमार टीटू समेत किसान नेता राजिंदर सिंह बैनीपाल, गुरदीप सिंह, गुरसेवक सिंह, हरप्रीत सिंह, गुरमीत सिंह, अजीत सिंह बंटी, बालकिशन ने म्यूनिसिपल इंजीनियर पुरुषोत्तम कुमार को एक मांग पत्र सौंपा। इस पर पुरुषोत्तम कुमार ने लोगों को दो दिन में काम शुरू करवाने का आश्वासन दिया। 

वहीं नगर काउंसिल के ईओ जगजीत सिंह जज पर आरोप लगाते हुए पार्षद राजिंदर कुमार टीटू ने कहा कि ईओ कभी समय पर नहीं आते। उन्हें लोकल बॉडी मंत्री का सानिध्य प्राप्त है, इसलिए वह किसी की परवाह नहीं करते।  
विज्ञापन


मांग पत्र में पूछे गए सवाल
- बच्चों के लिए पार्क और कम्यूनिटी हॉल बनाने के लिए दी गई जमीन पर काम शुरू क्यों नहीं हुआ।
- दर्जनों गांवों को जिले से जोड़ने के लिए 40 साल से ओवरब्रिज की मांग की जा रही है। इसे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भी पास किया था। काउंसिल द्वारा ब्रिज को लेकर कोई काम क्यों नहीं किया जा रहा।
- रेलवे अंडर ब्रिज में जमा बरसाती पानी की निकासी का कोई पुख्ता प्रबंध क्यों नहीं किया जा रहा। 
- गुरुद्वारा साहिब के आस पास सड़कों पर लगी इंटरलाकिंग टाइल की क्वालिटी पर सवाल 
- फाटकों से गुरुद्वारा साहिब तक जाने वाली 17 साल पहले बनी सड़क की हालत दयनीय है। अप्रैल में काउंसिल ने सड़क पर रोड़ी डलवाकर काम बीच में क्यों छोड़ दिया 

हम पहले ही कह चुके हैं कि हमें एक सप्ताह का समय दीजिए। अगर किसी ठेकेदार ने अपना काम बीच में छोड़ दिया तो उसे ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। जल्द ही इस बारे में कड़ा नोटिस बैठक बुलाकर लिया जाएगा। हर समस्या का हल जल्द किया जाएगा। - पूनम जिंदल, काउंसिल अध्यक्ष 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें