फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी ने तोड़ी सब्जी उत्पादकों की कमर

Tue, 22 Nov 2016 02:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
मालेरकोटला सब्जी मंडी में अपनी गोभी की फसल के अच्छे दाम मिलने की उम्मीद में खड़े उत्पादक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देश भर में 8 नवंबर से लागू नोट बंदी ने जहां छोटे कारोबारियों को मंदी का शिकार बनाया है वहीं इस फैसले ने पंजाब के सब्जी उत्पादकों की कमर तोड़कर रख दी है।
विज्ञापन


सूबे में सब्जी उत्पादन के लिए अलग पहचान बनाने वाली मालेरकोटला सब्जी मंडी में फसल के अच्छे दाम न मिलने के कारण उत्पादकों में भारी निराशा है। पुरानी करंसी का चलन रुकने से सब्जियों के दाम औंधे मुंह गिर चुके हैं। इसके अतिरिक्त राजनेताओं की ओर से घोषित फूड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना की भी यहां के सब्जी किसान और व्यापारी अर्से से इंतजार कर रहे हैं। 

किसानों को आशा है कि ऐसे यूनिट के आने से उनकी सब्जियों को बाहर भेजने तथा कुछ दिनों तक सुरक्षित रखने की संभावनाओं से उन्हें नुकसान से बचाया जा सकता है। जिले से कांग्रेस सांसद रहे विजयेंद्र सिंगला अपने कार्यकाल में मालेरकोटला में फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने की बात कही चुके हैं तथा केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने भी पंजाब में इस यूनिट के शीघ्र स्थापित करने का आश्वासन दिया था । 
विज्ञापन


इस संबंधी सोमवार को सब्जी मंडी व्यापारियों से भेंट करने पहुंचे मार्केट कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद शमशाद ने बताया कि उनके द्वारा भी पंजाब सरकार को पत्र भेजकर गुहार लगाई गई है कि फूड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना मालेरकोटला में की जाए, इसलिए उन्हें उम्मीद है कि यह यूनिट जल्द स्थापित करने पर फैसला लिया जाएगा। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें