फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू ने जीता इंटर यूनिवर्सिटी फुटबाल टूर्नामेंट

Sun, 29 Jan 2017 04:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़
विज्ञापन
मंडी गोबिंदगढ़ मैच के दौरान अपना दमखम दिखाते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी फुटबाल टूर्नामेंट का खिताब पंजाब यूनिवर्सिटी की टीम ने जीत लिया। इस टूर्नामेंट का आयोजन देशभगत यूनिवर्सिटी में किया गया था। इस मौके पर अर्जुन अवार्डी ओलंपियन अजीत पाल सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर पंजाबी यूनिवर्सिटी की टीम ने दूसरा और गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक की टीम ने इस प्रतियोगिता में चौथे स्थान पर रही।  

देशभगत यूनिवर्सिटी में पिछले एक सप्ताह से जारी नॉर्थ जोन इंटरवर्सिटी फुटबाल टूर्नामेंट (लड़के) सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस मौके पर एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज के इस वार्षिक टूर्नामेंट में विभिन्न यूनिवर्सिटी की 69 टीमों ने अपना दम-खम दिखाया। अर्जुन अवार्डी ओलंपियन अजीत पाल सिंह (पूर्व कप्तान, भारतीय हाकी टीम) ने टूर्नामेंट के अंतिम दिन फाइनल मुकाबलों का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेलों के प्रति आपका जज़्बा और जुनून आपको नई बुलंदियों तक पहुंचा सकता है। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले बेहद रोचक रहे। इस मौके पर खिलाड़ी एक-एक अंक हासिल करने के लिए संघर्ष करते नजर आए।

इन मुकाबलों में पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ 7 अंकों के साथ पहले स्थान पर रही जबकि पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला ने 5 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर की टीम 4 अंकों के साथ के साथ तीसरे स्थान पर रही। दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक की टीम इस प्रतियोगिता में चौथे स्थान पर रही।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें