फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल पर रहे नान टीचिंग स्टाफ ने किया प्रदर्शन

Wed, 30 Nov 2016 03:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
मालेरकोटला में मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के सभी कालेजों के नान टीचिंग स्टाफ द्वारा अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया और समूह स्टाफ एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। केएमआरडी जैन कालेज फार वुमन के नान टीचिंग स्टाफ के सभी सदस्यों ने यूनियन के आदेश पर पंजाब सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन और नारेबाजी की।
विज्ञापन


इस मौके पर जिला प्रधान राज कुमार गौतम एवं ब्लाक प्रधान सुमन गखड़ ने बताया कि पंजाब सरकार नान टीचिंग स्टाफ की जायज मांगों की अनदेखी कर रही है। इन नान टीचिंग स्टाफ विरोधी नीतियों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया गया है। पंजाब सरकार द्वारा अगर हमारी मांगें नहीं मानीं जाती तो आने वाले चुनावों में सरकार को इसका नतीजा भुगतना पड़ सकता है।

उन्होंने बताया कि उनकी मांग है कि नान टीचिंग स्टाफ को 01-12-2011 के शोधित ग्रेड दिए जाएं। 01-08-2009 से नई दर से एचआरए और मेडिकल भत्ता दिया जाए,  4-9-14 स्टेपअप दिया जाए। पेंशन एवं ग्रेच्युटी लागू की जाए। पंजाब पे-पैरिटी लागू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें