फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: पटियाला में खालसा एड के दफ्तर, गोदाम व एमडी के घर NIA की दबिश, साढ़े पांच घंटे ली तलाशी

Tue, 01 Aug 2023 08:57 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

खालसा एड के वालंटियर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे एनआईए की टीम ने एमडी अमरप्रीत सिंह के घर रेड की। यह रेड सुबह करीब 10 बजे तक चली। इस दौरान अमरप्रीत सिंह व उनके पारिवारिक सदस्यों से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
एनआईए। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला में मंगलवार सुबह खालसा एड के हेड ऑफिस पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दबिश दी। यह रेड करीब साढ़े पांच घंटे चली। इसमें खालसा एड के भारत के एमडी अमरप्रीत सिंह के घर, खालसा एड के ऋषि काॅलोनी स्थित दफ्तर व गोदाम में सामान व दस्तावेजों की जांच की गई। इस दौरान चार सदस्यीय एनआईए की टीम के साथ करीब 12 पंजाब पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


खालसा एड के वालंटियर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे एनआईए की टीम ने एमडी अमरप्रीत सिंह के घर रेड की। यह रेड सुबह करीब 10 बजे तक चली। इस दौरान अमरप्रीत सिंह व उनके पारिवारिक सदस्यों से पूछताछ की गई है। हालांकि गुरप्रीत सिंह ने दावा कि एनआईए की टीम रेड के दौरान मौके से कोई भी दस्तावेज या फिर सामान लेकर नहीं गई है।

पंजाब में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए खालसा एड की ओर से पिछले करीब 15-20 दिन से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसमें प्रभावितों को जरूरत के सामान के अलावा राशन व दवाएं आदि मुहैया कराई जा रही हैं। इस अभियान में व्यस्त होने के चलते एमडी अमरप्रीत सिंह सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे ही घर लौटे थे और सुबह पांच बजे अचानक से एनआईए की टीम ने पंजाब पुलिस के साथ उनके घर रेड कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें