संगरूर में वित्त मंत्री के आवास के बाहर रोष प्रदर्शन करते एनआरएचएम मुलाजिम।
- फोटो : अमर उजाला
अपनी सेवाएं रेगुलर करवाने की मांग पर एनएचएम मुलाजिमों ने वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा के आवास के सामने रोष प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। इससे पहले एनएचएम मुलाजिमों ने शहर में रोष रैली निकाल। इसके बाद वित्त मंत्री की कोठी के सामने पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें रोक लिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर धरना लगा दिया।
यूनियन नेता डॉ. इंदरजीत राणा और मनिंदर सिंह ने कहा कि बीते एक साल से प्रदेश सरकार यह कह रही है कि योग्य तरीके से भर्ती हुए व योग्यताएं पूरी करते मुलाजिम जो केंद्रीय योजनाओं तहत पंजाब में सेवाएं निभा रहे हैं, उनके लिए पालिसी बन रही है और जल्द ही इन मुलाजिमों को रेगुलर कर दिया जाएगा। वहीं अब वित मंत्री ने यह बयान दिया कि इन मुलाजिमों को पक्का करने का प्रपोजल महकमे की ओर से नहीं भेजा गया, जबकि विभाग के एमडी और प्रिंसिपल सचिव प्रपोजल भेजने की बात कह रहे हैं।
उन्होंने चेतावनी देते कहा कि सरकार अपनी ऐसी चालें चलनी बंद करे अन्यथा इसका परिणाम अच्छा न होगा। किरनजीत कौर और नरिंदर कुमार ने कहा कि सरकार एनएचएम मुलाजिमों को मामूली वेतन देकर दिन रात काम करवा रही है। इस मौके पर अवतार सिंह, डा. वाहिद मोहम्मद, अमरजीत सिंह, डा. योगेश, डा. हरप्रीत भंडारी, बलविंदर कौर मौजूद थे।