फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूडो में नवदीप कौर जीतीं

Wed, 17 Feb 2016 03:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद-ए-आजम भगत सिंह पंजाब खेल के तीसरे दिन 52 किलो भार में प्रिया लुधियाना ने पहला, जूही जालंधर ने दूसरा और काजल सैनी होशियारपुर और अमनप्रीत कौर पटियाला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


तीसरे दिन खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए जिला जूडो एसोसिएशन के प्रधान और अकाली नेता इंद्रजीत सिंह अरोड़ा, सुरिन्दर सिंह भटनागर, अवजिन्दर सिंह पंजाब जूडो एसोसिएशन जरनल सेक्रेटरी विशेष तौर पर पहुंचे।

जूडो में लड़कियों के 57 किलो भार में अमृतसर की नवदीप कौर ने पहला, जालंधर की पूजा ने दूसरा और लुधियाना की अंजलि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 63 किलो भार में मानसा की अमनदीप कौर ने पहला, तरनतारन की प्रभजोत ने दूसरा और जालंधर की अनुराधा समेत लुधियाना की बलवीर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


बाक्सिंग (लड़के) के 60 से 64 किलो भार में अमनदीप सिंह गुरदासपुर ने संदीप सिंह बरनाला को, राज कुमार बठिंडा ने मनी लुधियाना को, मनप्रीत सिंह पटियाला ने कमलजीत फतेहगढ़ साहिब को और ललित जालंधर ने बलजीत सिंह तरनतारन को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।

64 से 69 किलो भार में गुरकिरत सिंह रोपड़ ने गुरप्रीत सिंह एसबीएस नगर को, अजय होशियारपुर ने पवन बठिंडा को, करमजीत सिंह मानसा ने नवतेज सिंह गुरदासपुर को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। 69 से 75 किलो भार में मनदीप सिंह बठिंडा ने निर्मल सिंह संगरूर को, गगनदीप पठानकोट ने आशीष एसएएस नगर को हराया।
विज्ञापन


कुश्ती में लड़कों के 59 किलो भार में मनप्रीत सिंह फिरोजपुर ने रविंदर सिंह पटियाला को और रमनजीत सिंह तरनतारन ने लवप्रीत सिंह मोगा को चित्त किया।

51 किलो भार में सन्दीप सिंह मानसा ने हुशनप्रीत सिंह पटियाला को अंकों के आधार पर और वनीत कुमार फाजिल्का ने जगदीप जालंधर को हराया।

80 किलो भार में करनवीर सिंह जालंधर ने शमशेर सिंह तरनतारन को अंकों के आधार पर मात दी।

98 किलो भार में हरविंदर अमृतसर ने संदीप फरीदकोट को और अमित तरनतारन ने मनवीर पटियाला को हराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें