खेल विभाग की ओर से आयोजित दूसरी शहीद भगत सिंह गेम्स में वालीबाल, जिम्नास्टिक और तलवारबाजी के मुकाबले हुए। जिम्नास्टिक व तलवारबाजी में पटियाला ने गोल्ड मेडल जीते।
खिलाड़ियों की हौसलाफजाई के लिए एसडीएम गुरपाल सिंह चहल, जिला खेल अधिकारी जसवीरपाल कौर बराड़ खास तौर से मौजूद रहे।
वालीबाल महिलाओं के वर्ग में जालंधर ने मुक्तसर, मोहाली ने मानसा, अमृतसर ने पठानकोट, लुधियाना ने मोगा, होशियारपुर ने बरनाला, संगरूर ने मोगा, जालंधर ने पठानकोट, पुरुषों के वर्ग में होशियारपुर ने पटियाला, बरनाला ने मुक्तसर, रोपड़ ने कपूरथला, फतेहगढ़ साहिब ने मोगा, तरनतारन ने मानसा, पटियाला ने मुक्तसर, मोहाली ने नवांशहर, फिरोजपुर ने बठिंडा, अमृतसर ने बरनाला और पठानकोट ने फरीदकोट को हराया।
जिम्नास्टिक में पटियाला की टीम ने गोल्ड मेडल, अमृतसर ने सिल्वर और जालंधर ने कांस्य का मेडल जीता। तलवारबाजी के सैंबर पुरुष टीम वर्ग में पटियाला ने गोल्ड, गुरदासपुर ने सिल्वर और जालंधर ने ब्रॉज मेडल जीता।
फोएल पुरुष की टीम वर्ग पटियाला ने गोल्ड, फतेहगढ़ साहिब ने सिल्वर और गुरदासपुर ने ब्रांज मेडल जीता। भार तोलन लड़कों के 77 किलो वर्ग में शेरू सिंह लुधियाना ने गोल्ड, भिंदरपाल सिंह कपूरथला ने सिल्वर और विवेक नड्डा मोहाली ने ब्रांज का मेडल जीता।
लड़कियों के 63 किलो वर्ग में जसवीर कौर संगरूर ने गोल्ड, मनप्रीत कौर लुधियाना ने सिल्वर और संदीप कौर अमृतसर ने कांस्य का मेडल जीता।