फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चे मुलाजिमों को पक्का न करने से सफाई सेवकों में रोष

Wed, 07 Dec 2016 03:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
अस्थायी सफाई सेवकों को रेगुलर करने की मांग को लेकर नगर काउंसिल की सफाई सेवक कर्मचारी यूनियन के सदस्यों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। यूनियन सदस्यों ने काउंसिल प्रशासन व अध्यक्ष को कठघरे में खड़ा करते हुए सफाई सेवकों की मांग को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश टोनी व लोकल जत्थेबंदी के अध्यक्ष विकास विक्की के नेतृत्व में सफाई सेवकों ने वित्त मंत्री ढींढसा के ओएसडी अमनवीर सिंह चैरी से मुलाकात की। मौके पर ही उपस्थित काउंसिल अध्यक्ष भागीरथ राय गोयल से सफाई सेवकों की बहस शुरू हो गई। राजेश टोनी ने कहा कि सितंबर में यूनियन ने तीन दिन हड़ताल करके आंदोलन किया था और उस वक्त कच्चे सफाई सेवकों को पक्का करने का भरोसा दिए जाने के बाद उन्होंने आंदोलन समाप्त किया था। 

टोनी ने कहा कि वित्त मंत्री तथा उनके ओएसडी चैरी तो उनकी मांगों के प्रति गंभीर हैं, लेकिन काउंसिल प्रशासन व अध्यक्ष उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रहे हैं। टोनी ने काउंसिल अध्यक्ष को चेतावनी दी कि यदि अगले सप्ताह तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर अमनवीर सिंह चैरी ने भरोसा दिलाया कि वित्त मंत्री ढींढसा से मुलाकात करवाकर सफाई सेवकों की मांग को पूरा करवाया जाएगा। सफाई सेवकों के हितों की रक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें